फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teaching computers for 25 years, but did not get any rights in the department

Bilaspur News: 25 साल से पढ़ा रहे कंप्यूटर, पर विभाग में नहीं मिला हक

Wed, 23 Apr 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 23 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teaching computers for 25 years, but did not get any rights in the department
-1321 शिक्षक बोले–अब सब्र टूट रहा, सरकार करे समायोजन
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री से कई बार मिले, शिक्षा विभाग फिर भी खामोश

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पिछले 25 वर्ष से सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। हिमाचल प्रदेश कमेटी शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुमन ठाकुर और मुख्य संयोजक अजीत धीमान ने कहा कि 1321 कंप्यूटर शिक्षक नाममात्र के वेतन पर काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें शिक्षा विभाग में शामिल नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कई बार मुलाकात हो चुकी है। हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वर्ष 2017 में समायोजन का फैसला हुआ था, लेकिन आज तक अमल में नहीं लाया गया है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक पिछले 25 सालों से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं में भी अच्छा परिणाम देने में इन शिक्षकों की अहम भूमिका रही है। आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग सीमित सीधी भर्ती की बात कहकर मामला टाल रहा है और मुख्यमंत्री को भी भ्रमित किया जा रहा है। कई शिक्षक अब ओवर एज हो गए हैं, और कुछ बिना नियमित हुए ही रिटायर भी हो चुके हैं। संघ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी शिक्षकों को एकमुश्त समायोजित कर राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed