फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers protest against campus system

Bilaspur News: परिसर प्रणाली के विरोध में उतरे अध्यापक

Wed, 01 Oct 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest against campus system
5 अक्तूबर को सरकार को सौंपा जाएगा ज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ खंड सदर की बैठक में हुआ निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड सदर की कार्यकारिणी बैठक खंड अध्यक्ष राजूराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा सचिव द्वारा 23 सितंबर को नई परिसर (कॉम्प्लेक्स) प्रणाली पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया कि 29 नवंबर 2023 को क्लस्टर सिस्टम पर अधिसूचना जारी हुई थी। उस समय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव के साथ कई दौर की वार्ता की थी। उस वक्त सहमति बनी थी कि नर्सरी से पांचवीं तक के प्राथमिक स्कूलों का क्लस्टर प्रशासनिक नियंत्रण और संचालन की दृष्टि से यथावत रहेगा। केवल छठी से बारहवीं तक अलग प्रशासनिक नियंत्रण होगा और क्लस्टर का उद्देश्य रिसोर्स शेयरिंग तक सीमित रहेगा। अंतिम संशोधित अधिसूचना 13 फरवरी 2024 को जारी हुई थी।
विज्ञापन

संघ का आरोप है कि उनकी मांगों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौजूदा क्लस्टर सिस्टम में बदलाव कर सभी प्रशासनिक नियंत्रण प्रिंसिपल के अधीन कर दिया है। संघ ने इसका कड़ा विरोध जताया। बैठक में निर्णय लिया कि 5 अक्तूबर को उपमंडल दंडाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपकर इस तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग की जाएगी। साथ ही प्राथमिक शिक्षकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र, मुख्य शिक्षकों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के अधिकार सुरक्षित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजूराम शर्मा, महासचिव कमलेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य, जिला व राज्य प्रतिनिधि तथा महिला विंग की खंड सदर अध्यक्ष सरोज शर्मा सहित उनकी कार्यकारिणी शामिल हुई। लगभग 110 शिक्षकों ने बैठक में भाग लिया और सर्वसम्मति से नए दिशा-निर्देशों का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed