{"_id":"656b088ee90235a92d08b454","slug":"teachers-given-training-to-make-geography-subject-interesting-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-9516-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अध्यापकों को दिया भूगोल विषय को रोचक बनाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अध्यापकों को दिया भूगोल विषय को रोचक बनाने का प्रशिक्षण
विज्ञापन
-डाइट जुखाला में अध्यापकों की जिला स्तरीय कार्यशाला का समापन
-कार्यशाला में 76 अध्यापकों ने लिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में चल रही जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में जिले के 76 सामाजिक अध्ययन विषय को पढ़ाने वाले अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के समापन पर उप प्रधानाचार्य संजय सामा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
जिला समन्वयक कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला स्रोत समूह के सदस्यों के रूप में जितेंद्र सहगल, पवन शर्मा, मनोज कुमार, विनोद और सुमन कुमारी ने सामाजिक विज्ञान के तहत भूगोल विषय पर गतिविधि आधारित शिक्षण करने पर जोर दिया। उन्होंने भूगोल विषय को रोचक और व्यावहारिक बनाने के तरीकों को अध्यापकों के साथ साझा किया। कार्यशाला में अध्यापकों ने बताए गए उपविषयों पर अपनी कक्षाओं को ध्यान में रखते हुए गतिविधियां बनाईं और उन्हें समूह में सभी के समक्ष रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। उप प्रधानाचार्य संजय सामा ने सभी स्रोत व्यक्तियों को लैपटॉप बैग, डायरी, पेनड्राइव और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यापक और अन्य उपस्थित रहे।