{"_id":"6a1c3f439fa3b9974b0e0357","slug":"teachers-are-taught-ways-to-teach-mathematics-in-an-interesting-and-simple-way-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-160817-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षकों को गणित को रोचक, सरल तरीके से पढ़ाने के सिखाए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षकों को गणित को रोचक, सरल तरीके से पढ़ाने के सिखाए उपाय
विज्ञापन
शिव शक्ति स्कूल कसारू में सीबीएसई की कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में सीबीएसई की दो दिवसीय जॉयफुल मैथेमेटिक्स की कार्यशाला हुई। इसमें सीबीएसई की ओर से प्रवक्ता गणित गोपाल शर्मा और मास्टर ट्रेनर ऑफ मैथमेटिक्स संजय शर्मा ने प्रस्तुति दी।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को गणित को रोचक, सरल एवं गतिविधि आधारित तरीके से पढ़ाने की नवीन तकनीकों से परिचित करवाना था। प्रशिक्षण के दौरान गणितीय गतिविधियों, खेलों और प्रयोगात्मक शिक्षण विधियों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में शिक्षकों ने विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए नई शिक्षण रणनीतियों को सीखा। प्रशिक्षण सत्रों में गणित को भयमुक्त एवं आनंददायक बनाने पर विशेष बल दिया गया। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावशाली और छात्र-केंद्रित बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए। कार्यशाला में प्रधानाचार्य निर्मला देवी, प्रबंधक डॉ. श्रवण कुमार सहित लगभग 60 शिक्षक उपस्थित रहे।