{"_id":"69e0e73b1fff92b2cb072a37","slug":"teacher-saroj-honored-on-district-level-himachal-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158093-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षक सरोज जिला स्तरीय हिमाचल दिवस पर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षक सरोज जिला स्तरीय हिमाचल दिवस पर सम्मानित
Thu, 16 Apr 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
जेबीटी सरोज कुमारी को हिमाचल दिवस पर सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
-नामांकन वृद्धि, स्कूल किचन गार्डन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में योगदान पर मिला प्रशस्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर धार-टटोह स्थित राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला की जेबीटी शिक्षक सरोज कुमारी को उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह 15 अप्रैल 2026 को पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल रहे।
समारोह में विभिन्न विभागों में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में सरोज कुमारी को विद्यालय में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से नामांकन में वृद्धि, स्कूल किचन गार्डन की स्थापना एवं विकास, आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देना, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयास शामिल हैं। सरोज कुमारी ने 3 अगस्त 2019 को इस पाठशाला में कार्यभार संभाला था।