फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teach the Panchayat Pradhans the tricks of running the Panchayat.

Bilaspur News: पंचायत प्रधानों को बताए पंचायत संचालन के गुर

Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teach the Panchayat Pradhans the tricks of running the Panchayat.
बिलासपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद पंचायत प्रधान। संवाद
पंचायती राज एक्ट-रूल से लेकर योजनाओं, आपदा प्रबंधन की दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायतों के कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए पंचायत प्रधानों का चार दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को जिला परिषद भवन बिलासपुर में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में पंचायत प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, पंचायतों के अधिकारों और जिम्मेदारियों के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण को प्रधानों के लिए फाउंडेशन कोर्स के तौर पर आयोजित किया जा रहा है।


प्रशिक्षण के पहले दिन जिला पंचायत अधिकारी सर्वेश सिंह बिष्ट ने पंचायत प्रधानों को संबोधित किया। उन्होंने पंचायतों के कामकाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानों को पंचायती राज एक्ट और रूल के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध योजनाओं और वित्तीय संसाधनों की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण में पंचायतों से जुड़ी प्रमुख योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों को भी शामिल किया गया है। प्रधानों को बीबीजी रामजी योजना और 16वें वित्त आयोग से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके तहत पंचायतों को मिलने वाले वित्तीय संसाधनों, विकास कार्यों में उनके इस्तेमाल और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं को समझाया जाएगा। प्रधानों को पंचायत स्तर पर उनकी न्यायिक शक्तियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आपदा प्रबंधन भी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण विषय रहेगा। आपदा के समय पंचायत की भूमिका, स्थानीय स्तर पर बचाव एवं राहत कार्यों में सहयोग और प्रशासन के साथ समन्वय से जुड़े विषयों पर प्रधानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। चार दिवसीय प्रशिक्षण में पंचायत संचालन से जुड़े अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रधानों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के साथ पंचायतों में विकास कार्यों को प्रभावी तरीके से संचालित करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed