फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teach fire prevention tips to volunteers

Bilaspur News: स्वयंसेवियों को सिखाए आग से बचाव के गुर

Mon, 14 Oct 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teach fire prevention tips to volunteers
-बाल पाठशाला बिलासपुर में मॉकड्रिल आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला में अग्निशमन विभाग की ओर से सोमवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। उन्होंने छात्रों को आग से बचाव का अभ्यास कराया।

विभागीय अधिकारियों और कर्मियों ने छात्रों को आग लगने के कारण और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्सर छोटी-मोटी भूल के कारण आग लगने की घटना घटित होती हैं। छोटी आग कुछ गलतियों के कारण विकराल रूप धारण कर लेती है। हमें छोटी-छोटी सावधानियों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इन्हीं सावधानियों से ही आग पर काबू पाया जा सकता है और हिंसक होने से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि आग लगने पर हताश होने के बजाए सूझबूझ से काम लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों को अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग को तकनीकी रूप से समझाया। स्कूल में आज एनएसएस शिविर का चौथा दिन था। सभी स्वयंसेवियों ने मॉकड्रिल में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्याम लाल, विकास ठाकुर, आरटीओ राजेश कौशल, फायर अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed