{"_id":"67752ec03cc31f8e270d3402","slug":"tb-patients-will-be-identified-by-organizing-camps-in-every-village-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-129431-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गांव-गांव में शिविर लगाकर की जाएगी टीबी रोगियों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गांव-गांव में शिविर लगाकर की जाएगी टीबी रोगियों की पहचान
Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
गांव-गांव में शिविर लगाकर की जाएगी टीबी रोगियों की पहचान
- शिविर में किए जाएंगे लोगों के एक्स-रे, मॉन्टेक्स, साई टेस्ट
- स्वास्थ्य विभाग चला रहा टीबी उन्मूलन अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य विभाग के 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में विशेष शिविर लगाकर लोगों के एक्स-रे, मॉन्टेक्स और साई टेस्ट किए जाएंगे।
टीबी उन्मूलन अभियान में 16 कैटेगरी के संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। इसमें 60 साल से अधिक आयु के व्यक्ति, टीबी रोगियों के नजदीक रहने वाले परिवार के सदस्यों, कुपोषित व्यक्ति, शुगर और एचआईवी आदि गंभीर रोगों से ग्रस्त व्यक्ति शामिल हैं। अभियान के तहत विशेष शिविर लगाकर उच्च जोखिम वाले लोगों का एक्स-रे, साई टेस्ट और मोंटेक्स टेस्ट किए जाएंगे ताकि बीमारी का जल्दी पता लगाया जा सके और जल्दी ही इलाज भी शुरू किया जा सके। आशा कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर इन कैटेगरी के लोगों के बलगम का सैंपल लेंगी। इस प्रोग्राम के तहत खंड घुमारवीं के अंतर्गत 4 जनवरी को स्वास्थ्य उपकेंद्र ननावा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुहमझवाड़, 5 जनवरी को स्वास्थ्य उप केंद्र रोहिणी और मल्यावर, 6 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलोग, स्वास्थ्य उप केंद्र चुराड़ी में शिविर लगाए जाएंगे। 8 जनवरी को स्वास्थ्य केंद्र त्यून खास और स्वास्थ्य उपकेंद्र कोठी, 9 जनवरी को स्वास्थ्य उपकेंद्र दाबला और कसोहल, 10 जनवरी को स्वास्थ्य उपकेंद्र बुद्धाघाट और नसवाल में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कोट
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश जसवाल ने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान 17 मार्च तक चलेगा। लोगों से अपील है की शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं ताकि लक्षण देखकर घर द्वार पर उनका एक्सरे,मॉन्टेक्स और साई टेस्ट किया जा सके ताकि हिमाचल को टीबी मुक्त किया जा सके।