{"_id":"6ab96bc71f30085e5e098ea8","slug":"tarun-becomes-president-of-the-bilaspur-college-parent-teacher-association-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-168679-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तरुण बने बिलासपुर कॉलेज के अभिभावक-अध्यापक संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तरुण बने बिलासपुर कॉलेज के अभिभावक-अध्यापक संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में गठित अभिभावक-अध्यापक संघ की नई कार्यकारिणी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
सुरेंद्र उपाध्यक्ष, हीरालाल को सह सचिव चुना, सर्वसम्मति से हुआ पीटीए का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में रविवार को अभिभावक-अध्यापक संघ (पीटीए) की आम बैठक हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। तरुण टाडू को अध्यक्ष, सुरेंद्र पाल को उपाध्यक्ष और हीरालाल को सह सचिव चुना गया। पीटीए सचिव प्रो. रितु राज ने बैठक में कॉलेज के वित्तीय खर्चों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने सत्र 2025-26 की कार्यकारिणी की ओर से कॉलेज में करवाए गए विकास कार्यों के लिए पीटीए अध्यक्ष नईम मोहम्मद सहित पूरी कार्यकारिणी का आभार जताया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। प्राचार्य की अध्यक्षता में चयन प्रक्रिया शुरू हुई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप प्राचार्य प्रो. प्रेमजीत ने पीटीए गठन की प्रक्रिया सदन के समक्ष रखी। सभी पदों के लिए अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सदस्यों का चयन किया।
नई कार्यकारिणी में परविंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, संजीव ढिल्लों को मुख्य सलाहकार चुना गया। मनोनीत सदस्यों में गगन पाल, प्रकाश ठाकुर, वीरेंद्र खन्ना और रंजना महाजन शामिल हैं। कॉलेज की ओर से पीटीए सचिव प्रो. रितु राज, सदस्य डॉ. रितु शर्मा, डॉ. नम्रता पठानिया, डॉ. सोनिया राठौर, प्रो. प्रवीण सांख्यान और प्रो. अश्विनी चंदेल को सर्वसम्मति से चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष तरुण टाडू ने कहा कि नई कार्यकारिणी कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर छात्र हित में कार्य करेगी। प्राचार्य ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी की बैठक भी हुई, जिसमें आगामी वर्ष के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कॉलेज के शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।