फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Talent Excellence Awards: 117 Brilliant Students and Eight Distinguished Persons Awarded

प्रतिभा दक्षता सम्मान : 117 मेधावी विद्यार्थी और आठ विशिष्ट हस्तियां सम्मानित

Sun, 05 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Talent Excellence Awards: 117 Brilliant Students and Eight Distinguished Persons Awarded
घुमारवीं में आयोजित संस्कार संस्था के सम्मान समारोह में बच्चों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संव
घुमारवीं में हुआ संस्कार संस्था का सम्मान समारोह,पद्मश्री हरिमन शर्मा रहे मुख्यातिथि
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरिमन शर्मा बोले, बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार संस्था घुमारवीं की ओर से रविवार को प्रतिभा दक्षता सम्मान-2026 समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में घुमारवीं क्षेत्र के दसवीं और बारहवीं में अपने-अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले और प्रदेश मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले 117 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा, समाज सेवा, संस्कृति, खेल, कृषि और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आठ विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री हरिमन शर्मा मुख्यातिथि रहे, जबकि डॉ. (कर्नल) राजेश्वर चंदेल, डॉ. बृज लाल शर्मा और हैंडबॉल कोच स्नेह लता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिक्षा समिति के प्रांत महामंत्री सुरेश कपिल ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।
पद्मश्री हरिमन शर्मा ने विद्यार्थियों से जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती को स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसे अपनाने की अपील की। डॉ. (कर्नल) राजेश्वर चंदेल ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों से समाज को बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने, अभिभावकों को बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और मोबाइल के सीमित उपयोग की सलाह दी। भारतीय संस्कृति और गीता अध्ययन से जोड़ने की संस्था की पहल की भी सराहना की। मुख्य वक्ता सुरेश कपिल ने कहा कि संस्कार संस्था नशा उन्मूलन, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। डॉ. बृज लाल शर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करते हुए कठिन परिश्रम से सफलता हासिल करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस साल विद्यार्थियों को 86 हजार रुपये की सहायता प्रदान की
संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि संस्था समाज के सहयोग से संचालित होती है। इस वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए 86 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि नशे, विशेषकर चिट्टे के बढ़ते खतरे से युवाओं को बचाने के लिए सामाजिक जागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। संस्था वर्ष 2008 से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed