{"_id":"665eed92fc1bcf19410d4cdd","slug":"take-admission-in-jukhaala-college-by-15th-july-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118351-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में 15 जुलाई तक लें दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में 15 जुलाई तक लें दाखिला
विज्ञापन
-16 जुलाई को निकाली जाएगी पहली मेरिट सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 15 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल ने बताया कि पहली प्रवेश मेरिट सूची 16 जुलाई को निकाली जाएगी। अभ्यर्थी 16 जुलाई से 19 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची 20 जुलाई को निकाली जाएगी। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 15 जुलाई तक कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 23 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। इच्छुक विद्यार्थी सबसे पहले कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एडमिशन लिंक पर क्लिक करें। अभ्यर्थी खुद रजिस्टर करवाएं। इसके लिए फोन नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरने होंगे। साथ ही एंटी-रैगिंग की शपथ लेने के बाद एक नंबर जनरेट होगा, जिसे फॉर्म में भरना होगा। विद्यार्थी को छह प्राथमिकताएं भरनी होंगी कि वह किस विषय में एडमिशन लेना चाहता है। फॉर्म को सबमिट करने से पहले 50 रुपये प्रॉस्पेक्टस के लिए देने होंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया इतनी आसान है कि कोई भी घर बैठे इसे ऑनलाइन भर सकता है। यदि किसी विद्यार्थी को फॉर्म भरने में कोई समस्या आती है तो वह कॉलेज में आकर कंप्यूटर लैब में भी यह सुविधा प्राप्त कर सकता है। कॉलेज में एडमिशन कम काउंसलिंग समिति बनाई गई है, जिससे भी सहायता ली जा सकती है।