फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sunidhi stood first in speech competition

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में सुनिधि रही प्रथम

Tue, 26 Nov 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sunidhi stood first in speech competition
निरमंड कॉलेज में सविंधान दिवसर पर छात्रों को संबो​धित करती प्राचार्या डा. राजन नेगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। डिग्री कॉलेज निरमंड में मंगलवार को संविधान दिवस के उपलक्ष पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से सहायक प्रो. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान से संबंधित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 13 छात्र-छात्राओं ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों और नेतृत्व गुणों जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कैप्टन संदीप कुमार ठाकुर, डॉ. प्रियंका ठाकुर और सहायक प्रो सुरेंद्र धीमान द्वारा निभाई गई। पहला स्थान सुनिधि (बीए प्रथम वर्ष), दूसरा स्थान संजीता (बीए द्वितीय वर्ष) और तीसरा स्थान अमीषा (बीए प्रथम वर्ष) ने जीता। इसके अलावा विद्यार्थियों को एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रतिज्ञा ग्रहण समारोह में भी भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी ने सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. नेगी ने भी छात्रों को संबोधित किया और नेतृत्व गुणों, संविधान दिवस पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस डॉ. मदन लाल ठाकुर, सहायक प्रो राहुल शर्मा और डॉ. गौरव सूद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed