{"_id":"69a6ddd0689abfdabd0a63f7","slug":"summer-festival-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155226-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पारंपरिक पशु मेला 4 अप्रैल को, महिला कुश्ती होगी आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पारंपरिक पशु मेला 4 अप्रैल को, महिला कुश्ती होगी आकर्षण
विज्ञापन
राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव 5 से 9 अप्रैल तक मनाया जाएगा, बुजुर्ग सम्मान शो होगा
शिव मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, खेल प्रतियोगिताओं को मिलेगा विशेष महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव का आयोजन 5 से 9 अप्रैल तक किया जाएगा, जबकि 4 अप्रैल को पारंपरिक पशु मेले का आयोजन होगा। मेले की तैयारियों को लेकर मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसडीएम घुमारवीं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
मंत्री ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए इसे भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए। मंत्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मेले का शुभारंभ शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मेला ग्राउंड तक पहुंचेगी, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मेले के दौरान पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताएं आकर्षण रहेंगी। इस बार महिला कुश्ती को भी शामिल किया गया है, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया गया। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके। हैंडबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, शतरंज सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बेबी शो, डॉग शो और बुजुर्ग सम्मान शो का आयोजन भी किया जाएगा। बुजुर्ग सम्मान शो में 70 से 90 वर्ष, 90 से 100 वर्ष और 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।
इनसेट
सुरक्षा और व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
बैठक के दौरान मेला ग्राउंड की साफ-सफाई, बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अग्निशमन विभाग को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने को कहा गया। खाद्य आपूर्ति विभाग को भी मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इनसेट
मेला ग्राउंड का किया निरीक्षण
बैठक के उपरांत मंत्री ने अधिकारियों के साथ मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, एचपीएमसी के अध्यक्ष सतपाल वर्धन, पूर्व पार्षद कपिल, मनोनीत सदस्य देशराज, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।