{"_id":"66b8ab3eeb399f0aab048b8a","slug":"sukhu-government-closed-the-business-of-eating-cream-of-bjp-leaders-sunil-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-121509-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं के मलाई खाने के धंधे सुक्खू सरकार ने किए बंद : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं के मलाई खाने के धंधे सुक्खू सरकार ने किए बंद : सुनील
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक निदेशक एवं युवा कांग्रेस नेता सुनील शर्मा
बोले, बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकें भाजपाई
कहा-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के निर्णय दूरदर्शी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश राज्य सहकारी बैंक निदेशक व कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने कहा है कि भाजपा नेताओं को बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भाजपा के नेताओं ने जो मलाई खाने के धंधे खोल रखे थे, उन्हें सुक्खू सरकार सिलसिलेवार तरीके से बंद कर रही है। इस कारण वह छटपटाहट में हैं।
प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के निर्णय दूरदर्शी हैं और आने वाले समय में राहत प्रदान करने वाले हैं। सरकार इस बात को लेकर संवेदनशील है कि किसी गरीब, और मजबूर के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। लेकिन जो अनुदान के नाम पर प्रदेश को लूट रहे हैं उन्हें बक्शा भी नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता नैतिकता का ज्ञान देना बंद करें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में देश की आन बान और शान तिरंगा झंडा खरीदने के लिए न सिर्फ जनता को मजबूर किया था बल्कि इसके दाम भी फिक्स कर दिए थे। इसके लिए भाजपा सरकार ने सरकारी मशीनरी का भी जमकर दुरुपयोग किया था। ऐसे दोहरे चरित्र वाले भाजपा नेताओं को हिमाचल प्रदेश की जनता समय रहते ही समझ गई थी और विस चुनावों में उनको उनकी वास्तविक जगह में बिठा दिया।