फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Suicide case, Bilaspur, incident happened in Serad village of Jhanduta.

Bilaspur News: युवती ने चुनरी से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 21 Apr 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Suicide case, Bilaspur, incident happened in Serad village of Jhanduta.
झंडूता के सेरड़ गांव में हुई घटना, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना के तहत सेरड़ गांव में 23 वर्षीय युवती ने चुनरी से फंदा लगा लिया। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेरड़ गांव में एक युवती ने अपने घर पर फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों और युवती के परिजनों के सामने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर युवती पंखे पर लगाए फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने मृतक युवती शालिनी शर्मा के पिता सहित अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ ही कमरे की तलाशी ली। कमरे से न सुसाइड नोट और न ही कोई नहीं संदिग्ध वस्तु मिली। परिजनों के अनुसार, मृतक युवती को सुबह उठाने के लिए आवाज लगाने और दरवाजा खटकटाने पर काई भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि चुनरी को कब्जे में लिया गया है। उसे रासायनिक परीक्षण के लिए मंडी भेजा जाएगा। जांच में मामला आत्महत्या का ही पाया जा रहा है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed