फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students will be taught the tricks of traffic management

Bilaspur News: छात्र-छात्राओं को सिखाए जाएंगे ट्रैफिक मैनेजमेंट के गुर

Tue, 28 Nov 2023 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
Students will be taught the tricks of traffic management
- प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने स्कूलों के आसपास के क्षेत्र में संभालेंगे ट्रैफिक प्रबंधन का कार्य
विज्ञापन

-उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक मैनेजमेंट के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए सड़क सुरक्षा क्लबों के माध्यम से स्कूल के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने स्कूलों के आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन का कार्य भी संभालेंगे। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करेंगे।
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने सड़क सुरक्षा के लिए गठित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग सड़क सुरक्षा की दृष्टि से किन-किन क्षेत्रों में अधिक दुर्घटना हो रही हैं उनका विवरण जल्द भेजें। कहा कि इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं की जानकारी के साथ सुझावों के प्रति भी जल्द अवगत करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोरलेन व सभी सुरंगों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सूचना पट, एलईडी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर दुर्घटना को रोकने के लिए गंभीरता के साथ कार्य करें। सभी विभागों से जानकारी और सुझाव प्राप्त कर जल्द जिला सड़क सुरक्षा योजना निर्मित की जाए। यह कार्य आरटीओ के माध्यम से किया जाना आवश्यक है। कहा कि जिले में सामूहिक दुर्घटना के लिए एक आपातकालीन चिकित्सा योजना मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में तैयार की जाए। जिला सड़क सुरक्षा समिति के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों और लिए जाने वाले निर्णय में एम्स बिलासपुर को सम्मिलित करने का निर्णय कमेटी में लिया गया। कहा कि एनएच के आसपास एंबुलेंस व्यवस्था के उपलब्धता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी विचार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना पीडितों की सहायता के लिए नेक लोगों को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें। ताकि स्वैच्छिक तौर पर अधिक से अधिक लोग इसमें अपनी भागीदारी दे सकें। बैठक में उपमंडलाधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed