{"_id":"6ac4ed5a6ef2a3e6570350bf","slug":"students-were-introduced-to-aspects-of-investment-and-financial-markets-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169326-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को निवेश और वित्तीय बाजार के पहलू बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को निवेश और वित्तीय बाजार के पहलू बताए
विज्ञापन
झंडूता कॉलेज में स्मार्ट इन्वेस्टर अवेयरनेस कार्यक्रम, 70 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में विश्व निवेशक सप्ताह के अवसर पर स्मार्ट इंवेस्टर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक्सीलेंस ग्लोबल स्किल, नई दिल्ली की ओर से एनएसई और सेबी के तत्वावधान में आयोजित वेबिनार में विद्यार्थियों को निवेश और वित्तीय बाजार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
रिसोर्स पर्सन दीपाली चंडक ने विद्यार्थियों को म्यूचुअल फंड, प्रतिभूति बाजार, निवेश में जोखिम और रिटर्न, आवश्यक सावधानियों तथा दीर्घकालीन और अनुशासित निवेश के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले सही जानकारी हासिल करना और जोखिम को समझना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सोच-समझकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
वेबिनार में 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने वित्तीय बाजार और निवेश से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में वित्तीय साक्षरता और निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, ताकि वे भविष्य में अपने वित्तीय निर्णय समझदारी और जिम्मेदारी के साथ ले सकें। प्राचार्य प्रो. सतीश ने कहा कि युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता उतनी ही आवश्यक है, जितनी शैक्षणिक शिक्षा। इस अवसर पर प्रो. वंदना, डॉ. रेखा, प्रो. पूजा, प्रो. दीपक सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।