{"_id":"6ac4e4601ef4522b310b166a","slug":"dry-waste-to-be-collected-during-the-day-in-ghumarwin-market-relief-for-shopkeepers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169304-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं बाजार में दिन में भी उठेगा सूखा कूड़ा, दुकानदारों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं बाजार में दिन में भी उठेगा सूखा कूड़ा, दुकानदारों को राहत
विज्ञापन
घुमारवीं शहर में कूड़ा लेने पहुंची गाड़ी। संवाद
डंपिंग साइट पर कूड़ा जमा होने और सीमेंट फैक्ट्री में उठान रुकने से प्रभावित हुई थी व्यवस्था
दुकानों में दिनभर जमा रहता था कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बाजार के दुकानदारों की कई महीनों पुरानी परेशानी अब दूर होने लगी है। नगर परिषद ने सुबह दुकानों से सूखा कूड़ा उठाना शुरू कर दिया। मंगलवार को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी दिन में बाजार पहुंची तो दुकानदारों ने दुकानों में जमा सूखा कूड़ा गाड़ी में डाल दिया। दिन में कूड़ा उठने से दुकानें खुलने के बाद निकलने वाला कूड़ा अब उसी दिन उठाया जा सकेगा।
घुमारवीं बाजार में पहले सूखा कूड़ा उठाने वाली गाड़ी सुबह के समय आती थी। बाजार के अधिकांश दुकानदार करीब नौ बजे दुकानें खोलते हैं। ऐसे में गाड़ी के लौट जाने के बाद दुकानें खुलने पर निकलने वाले सूखे कूड़े को अगले दिन तक रखना पड़ता था। कई दुकानदारों के पास कूड़ा दुकानों के भीतर रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। लंबे समय तक यही स्थिति रहने से दुकानों में सूखा कूड़ा जमा होने लगा था।
बाजार में कूड़ा रखने के लिए अलग व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानदारों को परेशानी हो रही थी। मंगलवार को नगर परिषद की गाड़ी दिन में बाजार पहुंची तो दुकानदारों ने दुकानों में रखा सूखा कूड़ा तुरंत गाड़ी को सौंप दिया।
विज्ञापन
डंपिंग साइट पर कूड़ा जमा होने से बिगड़ी थी व्यवस्था
नगर परिषद के सामने सूखे कूड़े के निस्तारण की समस्या के कारण भी उठान व्यवस्था प्रभावित हुई थी। डंपिंग साइट पर काफी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया था। वहां से कूड़ा आगे भेजने की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण नया कूड़ा उठाना मुश्किल हो गया था। नगर परिषद जिस सीमेंट फैक्ट्री में सूखा कूड़ा भेजती थी, वहां से भी कुछ समय तक कूड़ा नहीं लिया गया। इसका सीधा असर बाजार से कूड़ा उठाने की व्यवस्था पर पड़ा।
अब नगर परिषद ने डंपिंग साइट पर जमा कूड़े का निस्तारण कर दिया है। इसके बाद बाजार से सूखा कूड़ा उठाने की व्यवस्था फिर शुरू की गई है। अब सुबह के साथ दिन में भी गाड़ी बाजार पहुंचकर दुकानदारों से सूखा कूड़ा ले रही है।
दुकानदारों का कहना है कि दिन में कूड़ा उठाने की व्यवस्था अधिक उपयोगी है, क्योंकि दुकानें खुलने के बाद ही दिनभर का सूखा कूड़ा निकलता है। ऐसे में उसी समय कूड़ा उठने से इसे दुकानों में जमा नहीं रखना पड़ेगा। इससे बाजार की सफाई व्यवस्था भी बेहतर रहने की उम्मीद है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा ने बताया कि अब डंपिंग साइट पर जमा पूरा कूड़ा भेज दिया है। लोगों से सूखा कूड़ा लेना शुरू कर दिया गया है। आगे भी इस व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।