{"_id":"6ac4ea3f1d66a1ef0e0831e9","slug":"the-inspection-committee-examined-the-arrangements-of-ghandalvin-college-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169300-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निरीक्षण समिति ने घंडालवीं कॉलेज की व्यवस्थाएं परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निरीक्षण समिति ने घंडालवीं कॉलेज की व्यवस्थाएं परखीं
विज्ञापन
समिति ने कक्षाओं, पुस्तकालय, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक अभिलेखों का लिया जायजा
विद्यार्थियों से संवाद कर जानी शैक्षणिक जरूरतें और समस्याएं
महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की उच्चस्तरीय निरीक्षण समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं का वार्षिक संबद्धता निरीक्षण किया। समिति ने महाविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
समिति में संयोजक प्रो. कुलभूषण चंदेल, डॉ. राकेश सिंह और उच्च शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि के रूप में राजकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल शामिल रहे। समिति ने महाविद्यालय परिसर में कक्षाओं, पुस्तकालय, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक अभिलेखों का निरीक्षण किया।
समिति ने विद्यार्थियों से भी संवाद कर शैक्षणिक आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान समिति ने महाविद्यालय में अध्यापन के स्तर पर संतोष व्यक्त किया। दस्तावेजों और उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं को भी संतोषजनक पाया गया। समिति ने महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद समिति अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को भेजेगी। रिपोर्ट के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय की संबद्धता के नवीनीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।