{"_id":"6ab81968ca2d4f73a90d4737","slug":"students-were-informed-about-the-adverse-effects-of-substance-abuse-through-a-street-play-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-168593-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए
विज्ञापन
तंबाकू सेवन और एचआईवी/एड्स की रोकथाम को लेकर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में तंबाकू नियंत्रण, नशा रोकथाम और एचआईवी/एड्स को लेकर लोक माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने की। अमर ज्योति समाज कल्याण एवं प्रशिक्षण सांस्कृतिक कला मंच, घुमारवीं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज के प्रहरी क्लब व रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों और इसके गंभीर परिणामों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को नशे से बचाव के साथ एचआईवी/एड्स की रोकथाम, संक्रमण के तरीके और बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने एचआईवी/एड्स की रोकथाम और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ इससे जुड़े भेदभाव और सामाजिक कलंक को समाप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।