{"_id":"6a329d716a91d65e940ce0dc","slug":"students-should-choose-a-career-only-after-identifying-their-interests-richa-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161945-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी अपनी रुचि पहचान कर ही चुने कॅरिअर : ऋचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी अपनी रुचि पहचान कर ही चुने कॅरिअर : ऋचा
Wed, 17 Jun 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक समय में उभरते कॅरिअर विकल्पों की दी जानकारी
मजारी स्कूल में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंग्लैंड की कंपास कंपनी के गुड़गांव ऑफिस में तैनात साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ सुखविंदर सिंह और यूएसए में भौतिकी विज्ञान की शिक्षक ऋचा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक समय में रोजगार के बदलते अवसरों, उभरते कॅरिअर विकल्पों और आवश्यक कौशलों की जानकारी दी। सुखविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास विकसित करने और संचार कौशल को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल डिग्री पर निर्भर नहीं करती, बल्कि ज्ञान, कौशल और स्वयं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और निरंतर सीखने का संदेश दिया। ऋचा ने बच्चों को सकारात्मक सोच से पढ़ाई कर अपनी रुचि पहचान कर ही कॅरियर चुनने की सलाह दी। अक्सर बच्चे एक दूसरे को देखकर या माता पिता के दबाव में कॅरियर चुनने लगते हैं जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें अलग- अलग प्रतिभा से नवाजा है। उसकी कद्र करनी चाहिए तभी जीवन आनंदित होगा अन्यथा अवसाद आ जाता है। कॅरिअर काउंसलिंग प्रभारी अनुराधा शर्मा ने बताया कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को समय रहते सही कॅरियर चयन, रोजगार के अवसरों और आवश्यक स्किल्स के प्रति जागरूक करने में सहायक सिद्ध होते हैं। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूल में समय-समय पर इस प्रकार के मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार सही कॅरियर का चयन कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर राजेश शर्मा, हरप्रीत कौर, सतनाम कौर, रेखा अत्री, रेणु शर्मा, सुमन ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, शैली अग्निहोत्री, गुरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।