{"_id":"67cc4b8866efc9510e0e6ad5","slug":"students-should-also-participate-in-other-activities-along-with-studies-ramlal-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-133331-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी ले भाग : रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी ले भाग : रामलाल
Sat, 08 Mar 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी कॉलेज में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के कार्यक्रम की खबर
-श्री नयना देवी जी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, एकल गान, समूह गान, सरस्वती वंदना सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंजलि, हर्ष जमवाल, सपना देवी, काजल, आंचल, नीलम देवी, आशा कुमारी, वंदना, निकिता, राजेश, लखविंदर कौर, नेहा, बंदना, पवन, प्रियंका, दिनेश, तानिया, मन्नत, पुष्पा देवी, ज्योति शर्मा, कंचन, सविता, सोनिया, डिंपल, सविका, संतोष, आदित्य, अंकुश, निखिल, हेमराज आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र ठाकुर और स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे शिक्षा ग्रहण न कर नशे की ओर भाग रहे हैं जो कि न केवल क्षेत्र के लिए अपितु पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए एक आघात है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे नशे में लिप्त हो जाएंगे तो हमारा हिमाचल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन द्वारा प्रकाशित पत्रिका नैनधारा का विमोचन भी किया। मुख्यातिथि ने कॉलेज प्रबंधन की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्टाफ में रिक्त चल रहे पदों पर जल्दी ही नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 46 लाख रुपये कॉलेज के भवन के लिए आ गए हैं, कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद टेंडर होगा और भवन का काम चल पड़ेगा। इस अवसर पर मंदिर न्यासी, पीटीए प्रधान राज कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, नजदीकी गांव के पंचायत प्रधान, उप प्रधान आदि उपस्थित रहे।