{"_id":"68d68688ef6c4ab31f0df0a8","slug":"students-set-up-a-food-stall-in-the-college-campus-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-145249-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में लगया फूड स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में लगया फूड स्टॉल
सार
घुमारवीं कॉलेज में पर्यटन सप्ताह के तहत बीवॉक विभाग के विद्यार्थियों ने फूड स्टॉल लगाए। विद्यार्थियों ने विविध व्यंजन प्रस्तुत किए और प्राचार्य ने उनके प्रयासों की सराहना की। इससे विद्यार्थियों में व्यावसायिक कौशल और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में पर्यटन सप्ताह के तहत लगाए फूड स्टॉल का निरीक्षण करते शिक्षक। संवाद
विस्तार
पानीपूरी, फ्रूट चाट, मैगी, भेल पुरी व्यंजन किए पेश
घुमारवीं कॉलेज में मनाया जा रहा पर्यटन सप्ताह
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में चल रहे पर्यटन सप्ताह के तीसरे दिन बीवॉक विभाग के विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में विभिन्न फूड स्टॉल लगाए। स्टॉल्स पर विद्यार्थियों की ओर से पानी पूरी, फ्रूट चाट, मैगी, भेल पुरी, टिक्की, मोमोज, सिड्डू और बबड़ू जैसे स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए और उन्हें आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देते हैं। बीवॉक विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. पुष्पेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों के के उत्साह और प्रयासों की सराहना की। संस्थागत नवाचार परिषद (आईआईसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फूड स्टॉल और रिटेल शॉप जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सहयोग और व्यावसायिक कौशल को विकसित करती हैं। साथ ही भविष्य में उद्यमिता के अवसर प्रदान करने में सहायक होती हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, संकाय सदस्य और बीवोक विभाग का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।