{"_id":"67ceea17ca510d4f5600d859","slug":"students-of-ghumarvi-college-got-jobs-in-jaipur-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-133427-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज के विद्यार्थियों को जयपुर में मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज के विद्यार्थियों को जयपुर में मिली नौकरी
Mon, 10 Mar 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के बी-वॉक (हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म) के विद्यार्थी
-1 अप्रैल से डी रॉयल पैलेस, रमाडा होटल में देंगे सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के बी वॉक (हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को तीन महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिष्ठित होटलों में रोजगार का सुनहरा मौका प्राप्त हुआ हैं।
यह विद्यार्थी 1 अप्रैल से जयपुर स्थित डी रॉयल पैलेस और रमाडा होटल में अपनी सेवाएं देंगे। इन विद्यार्थियों को वार्षिक 1,90,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। साथ ही उनके रहने और खाने की व्यवस्था होटल द्वारा प्रदान की जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश राणा ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान और विद्यार्थियों दोनों के लिए गर्व का विषय है। बी वॉक के नोडल अधिकारी प्रो. सीताराम ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हॉस्पिटेलिटी और पर्यटन क्षेत्र में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान के समर्पण का परिणाम है। पर्यटन और होटल प्रबंधन विभाग के प्रो. राजीव चौहान ने कहा कि हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म सेक्टर में रोजगार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके कॅरियर में मील का पत्थर साबित होगा और उन्हें इस क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।