{"_id":"6a158b930026fee2c2003bae","slug":"students-in-merit-list-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-160537-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अमिशी, पूर्णिमा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अमिशी, पूर्णिमा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम
विज्ञापन
बिलासपुर स्कूल में सम्मान समारोह का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला, तहसील स्तर पर मेधावी सूची में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में किया गया।
समारोह में नौवीं कक्षा में अमिशी और 10वीं कक्षा में पूर्णिमा शर्मा को तहसील स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं को यह राशि जिला संयोजक अशोक कुमार और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर ने प्रदान की। तहसील सदर की वरीयता सूची में पांचवीं कक्षा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला डियारा की आशिया ने पहला, इसी स्कूल की अर्चना ने दूसरा और बरमाणा स्कूल की हर्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। छठी कक्षा में डीएवी स्कूल बिलासपुर की स्मृति ने पहला, राजकीय उच्च पाठशाला बध्यात के अंश धीमान ने दूसरा और श्री रामानुज सर्वोदय विद्यापीठ पंजगाईं की प्रियल ने तीसरा स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा में डीएवी स्कूल बिलासपुर की खुशबू ने पहला, इसी स्कूल की समीक्षा ने दूसरा और आरोही ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा में श्री रामानुज सर्वोदय विद्यापीठ पंजगाईं की वंशिका ने पहला, चिल्ला स्कूल के हर्षित ने दूसरा और रघुनाथपुरा स्कूल की वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। नौवीं कक्षा में दयोथ स्कूल की यादवी ने दूसरा और उच्च पाठशाला टेपरा खास की कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 10वीं कक्षा में रघुनाथपुरा स्कूल की नव्या ने दूसरा और शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 11वीं कक्षा में निहारखन वासला की तान्या ने पहला, सुई सुरहाड़ की निशु ने दूसरा और निहारखन वासला के कार्तिक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा की वंशिका ने पहला, समीक्षा ने दूसरा और अनुराग ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल और सुभाष चंद शास्त्री को परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।