फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   students in merit

Bilaspur News: मेरिट में आने पर शिवम और अभिभावक सम्मानित

Tue, 05 May 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
students in merit
बरठीं स्कूल के 114 बच्चों में से 113 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 114 में से 113 बच्चे उत्तीर्ण हुए और तीनों संकायों के सभी विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है।


प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि विज्ञान संकाय में 61 में से 60 विद्यार्थी पास हुए। शिवम शर्मा ने 488 अंक हासिल कर बोर्ड में सातवां स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। पलक और रिजवाल ने 462 अंक लेकर दूसरा और आयुष वर्मा ने 460 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स में 13 में से 13 बच्चे और आर्ट्स में 40 में से 40 बच्चे पास हुए। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि कॉमर्स में रितेश कुमार ने 416 अंक लेकर पहला, विशाल ने 408 अंक लेकर दूसरा और आयुष ने 402 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान हासिल किया। आर्ट्स में संदीप 472 अंक लेकर पहले, अदिति 470 अंक लेकर दूसरे और शिवानी 467 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक रेनू कौशल, डीडीएसई नरेश चंदेल निशा गुप्ता ने सभी छात्रों विशेषकर शिवम शर्मा और उसके माता-पिता को बधाई संदेश भेजा। शिक्षा उप निदेशक अरुण गौतम की उपस्थिति में शिवम शर्मा और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed