फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   student died

नदी में डूबे छात्र की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
student died
केमरी(रामपुर) । नदी किनारे गेंद खेलने के दौरान नदी में गई गेंद को पकड़ने के चक्कर में नदी में डूबे कक्षा दो के छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

केमरी के मोहल्ला माजुल्लानगर नई बस्ती निवासी मुन्ने अली दिल्ली में टेलर का कार्य करता है। उसका दस वर्षीय पुत्र हिदायत अली केमरी के ही एक निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। 19 अगस्त की शाम करीब पांच बजे हिदायत अली अपने मोहल्ले के ही दो दोस्तों के साथ सैंजनीं नदी किनारे गेंद से खेल रहा था। खेल खेल के दौरान अचानक गेंद नदी में जा पहुंची थी। गेंद पकड़ने के लिए हिदायत अली भी नदी में घुस गया था और गहरे पानी में जाकर डूब गया था। छात्र को डूबता देख उसके दोनों साथियों ने शोर मचा दिया था और बच्चों ने तुरंत ही घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी थी। परिजन भी आनन फानन में मौके पर पहुंच गए थे और स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत ही छात्र को नदी के पानी से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद परिजन ग्राम जनूनागर के एक निजी अस्पताल ले गए थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर कर दिया था। मगर परिजन छात्र को जिला अस्पताल न ले जाकर रामपुर के एक निजी अस्पताल ले गए थे। बुधवार को देर रात छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजन शव को रात में ही घर ले आए थे। छात्र की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया था। गुरुवार की सुबह परिजनों ने उसका दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed