{"_id":"6af8a5ba2af7be4c3e058787","slug":"still-waiting-for-a-road-decades-after-independence-patients-are-being-transported-to-the-hospital-in-palanquins-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171851-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आजादी के दशकों बाद भी सड़क का इंतजार, पालकी में अस्पताल पहुंचाए जा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आजादी के दशकों बाद भी सड़क का इंतजार, पालकी में अस्पताल पहुंचाए जा रहे मरीज
विज्ञापन
झंडूता के पारली गांव में मरीज को पालकी पर ले जाते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : 1
पारली गांव की 300 आबादी परेशान, डेढ़ किलोमीटर दूर है मुख्य सड़क
बीमारों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से उठाई सड़क बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार इलाके की ग्राम पंचायत धनी के पारली गांव के लोग आजादी के दशकों बाद भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। मुख्य सड़क से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बसे इस गांव की लगभग 300 की आबादी को सड़क नहीं होने से रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को झेलनी पड़ती है। गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती, ऐसे में मरीजों को पालकी में उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार, किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे पालकी में बैठाकर सड़क तक पहुंचाने के लिए चार लोगों की जरूरत पड़ती है। कई बार आपात स्थिति में घरों में इतने लोग उपलब्ध नहीं होते, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी होती है। आधुनिक दौर में भी मरीजों को पालकी के सहारे सड़क तक पहुंचाने की मजबूरी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।
सड़क सुविधा नहीं होने का असर ग्रामीणों के आर्थिक जीवन पर भी पड़ रहा है। गांव में मकान बनाने के लिए सीमेंट, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री खच्चरों के माध्यम से पहुंचानी पड़ती है। इससे निर्माण कार्य की लागत बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग कई बार उठाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण शेर सिंह, मुकेश कुमार, रणजीत सिंह, प्रेम सिंह, सोनिया, सोमा देवी, जमुना देवी और सीमा देवी सहित अन्य लोगों ने सरकार और प्रशासन से पारली गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग उठाई है।
ग्राम पंचायत धनी के प्रधान कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क नहीं होने से गांव के लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्हें अभी नई पंचायत की जिम्मेदारी मिली है। पंचायत स्तर पर और प्रशासन के समक्ष इस समस्या को उठाकर गांव तक सड़क पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।
कोट
पारली गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए विभाग प्रयासरत है। सड़क निर्माण के लिए स्थानीय ग्रामीणों की मलकीयत भूमि और वन विभाग की जमीन से संबंधित प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीण सड़क के लिए जमीन देने को सहमत होते हैं तो विभाग गांव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए प्रयास करेगा।
सुरजीत सिंह,सहायक अभियंता,लोक निर्माण विभाग, सब डिवीजन कलोल

झंडूता के पारली गांव में मरीज को पालकी पर ले जाते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : 1