{"_id":"6af8a606fb8bb345bf0c44b6","slug":"bharadi-committee-distributed-aid-worth-rs-19100-to-three-needy-individuals-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171838-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भराड़ी समिति ने तीन जरूरतमंदों को बांटी 19,100 रुपये की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भराड़ी समिति ने तीन जरूरतमंदों को बांटी 19,100 रुपये की सहायता
विज्ञापन
भराड़ी में आयोजित स्टुडेंट्स सोशल वेलफेयर समिति मासिक बैठक के दौरान लोगों को सहायता राशि प्रदान
- फोटो : 1
बीमारी के इलाज और कन्यादान के लिए दी आर्थिक मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। दि भराड़ी एक्स स्टूडेंट्स सोशल वेलफेयर समिति की मासिक बैठक शनिवार को प्रधान आजाद चंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति ने तीन जरूरतमंद परिवारों को कुल 19,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
समिति ने गांव पडयालग की पूजा देवी पत्नी राकेश कुमार को बीमारी के उपचार के लिए 7,000 रुपये की मदद दी। वहीं, गांव चकराना की पुष्पा देवी पत्नी देशराज को भी इलाज के लिए 7,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा गांव महाराणा निवासी धर्म सिंह की पोती की शादी के लिए 5,100 रुपये कन्यादान स्वरूप दिए गए।
बैठक में समिति के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के जन्मदिन पर भी खुशी जताई गई। समिति के मुख्य संरक्षक दीवाना राम चौधरी ने जीवन के 91 वर्ष और एसआर कौशल ने 86 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर सदस्यों ने दोनों के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधान आजाद चंद वर्मा ने बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने सदस्यों से समिति के साथ जुड़े रहने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उपप्रधान ज्ञानचंद भारद्वाज, वरिष्ठ उपप्रधान सुनील दत्त शर्मा, महासचिव जेके शर्मा, कोषाध्यक्ष जेएन शर्मा, सचिव कृष्ण लाल शर्मा, हंसराज शर्मा, प्रेम सागर शर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा और कश्मीर सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।