फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State government should accommodate ZIP workers: Mansingh

जिप कर्मियों को समायोजित करे प्रदेश सरकार : मानसिंह

Tue, 03 Oct 2023 04:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
State government should accommodate ZIP workers: Mansingh
- कर्मचारियों को लगातार मिल रहा समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद उपाध्यक्ष मानसिंह धीमान ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को विभाग में समायोजित करने की मांग की है। चार दिनों से हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों की मांग को लगातार समर्थन मिल रहा है।

मान सिंह ने कहा कि जिला परिषद कैडर में विभिन्न कर्मचारी कई साल से विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं। इतने लंबे समय से विभाग का काम करने के बावजूद सरकार इन्हें सरकारी कर्मचारी नहीं मान रही है। साथ ही अन्य सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर इन्हें वित्तीय लाभ भी नहीं मिलते हैं। इससे समस्त जिला परिषद वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। हालांकि पिछली भाजपा सरकार ने इन कर्मचारियों की चिंता को समझा था और उनकी मांग को पूरा करने के लिए प्रक्रिया भी शुरू की, लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद नई सरकार ने इस प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस कारण अब इन कर्मचारियों में रोष है और अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे आम जनता के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। पंचायतों में लोगों के कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। 2 अक्तूबर को ग्राम सभाएं भी हड़ताल से प्रभावित हुईं। प्रदेश सरकार को इनकी मांग को शीघ्र पूरा करना चाहिए, ताकि इन कर्मचारियों की अपने भविष्य की चिंता भी खत्म हो और आम जनता के काम भी सुचारू रूप से होते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed