{"_id":"656b2dd6b35bbce29202f504","slug":"state-government-is-paying-attention-to-irrigation-schemes-bamber-thakur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9532-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार सिंचाई योजनाओं पर दे रही ध्यान : बंबर ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार सिंचाई योजनाओं पर दे रही ध्यान : बंबर ठाकुर
विज्ञापन
- बोले, खनन सैस का पैसा दूसरे विधानसभा में खर्च करने के लिए भाजपा ने बदले नियम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दस माह के कार्यकाल में सदर विधानसभा के विकास के लिए करोड़ों रुपये की राशि मंजूर की है।
परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में बंबर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अब सिंचाई योजनाओं पर अधिक ध्यान दे रही है। इसी के तहत दली-चांदपुर सिंचाई योजना के लिए 1.73 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस योजना को अगले साल अप्रैल तक शुरू किया जाएगा। इसके अलावा परनाल और मैहरी काथला के तहत आने वाले क्षेत्र की पेयजल की कमी को पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किया गया है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रहे और वर्तमान विधायक त्रिलोक जम्वाल और झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल पर सदर विधानसभा के तहत आने वाले एसीसी सीमेंट कारखाने और एनटीपीसी के खनन सैस की करीब 90 करोड़ रुपये की राशि को झंडूता विधानसभा क्षेत्र में खर्च करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने एसीसी सीमेंट कारखाने और एनटीपीसी के खनन सैस की करीब 90 करोड़ रुपये की राशि को सदर की अपेक्षा झंडूता चुनाव क्षेत्र में खर्च के करने के लिए नियम बदल दिए। साथ इसकी सीमा को बाईएअर 5 किलोमीटर से बढ़ाकर 15 किलोमीटर कर दिया। सदर भाजपा के कार्यकर्ताओं को इन नेताओं से जवाब मांगना चाहिए।