फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State BJP is trying to mislead the people: Sankhyan

प्रदेश भाजपा कर रही जनता को बरगलाने का काम : सांख्यान

Sun, 10 Dec 2023 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
State BJP is trying to mislead the people: Sankhyan
- कांग्रेस सरकार के एक साल का कार्यकाल देंखे भाजपा नेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री ने एक साल के कार्यकाल का जश्न मनाने का फैसला क्या लिया कि प्रदेश भाजपा लोगों को बरगलाने का कार्य कर रही है। लोगों को बरगलाने के बजाय भाजपा कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को देखे। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कही।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने ओपीएस की सबसे बड़ी गारंटी लागू की जो भाजपा पिछले पांच साल में नहीं कर सकी। सांख्यान ने कहा कि सरकार की एक साल की उपलब्धियों को लेकर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने एक साल के कार्यकाल में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। अनाथ बच्चों को सरकार 27 वर्ष तक 4000 रुपये प्रतिमाह देगी। मुख्यमंत्री आश्रय कोष में उच्च शिक्षा के लिए 68 आवेदनों को स्वीकृति दी। युवाओं को स्टार्टअप फंड की गारंटी पूरी की और 680 करोड़ की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना चलाई। ई टैक्सी की खरीद पर 50 अनुदान, शिक्षा में गुणात्मक सुधारों के लिए शिक्षकों को विदेशों में एक्सपोजर देने की योजना, विद्या समीक्षा केंद्र प्रदेश के सभी स्कूल प्रौद्योगिकी और डाटा संचालित प्रणाली के समक्ष होने जैसी अनेकों योजनाओं को शुरू किया। आपदा में केंद्र की भाजपा सरकार ने एक नया पैसा आपदा राहत कोष में नहीं दिया और अब जब प्रदेश सरकार अपनी उपलब्धियों और योजनाओं का एक साल का समारोह कर रही है तो भाजपा के नेताओं की तल्खी इस कदर बढ़ी है कि उनको समझ ही नहीं आ रहा है कि भाजपा प्रदेश का हित चाहती है या प्रदेश की जनता का अहित।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed