फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Stakeholder demands money struck in Multi state co-operative society fraud in Bilaspur

मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी में फंसे धन को लेकर पीड़ितों ने त्रिलोक जम्वाल को सौंपा ज्ञापन

Sat, 10 Sep 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Stakeholder demands money struck in Multi state co-operative society fraud in Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। मां नयनादेवी आदर्श पीड़ित संगठन बिलासपुर ने मल्टी स्टेट आदर्श क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी में फंसे करोड़ों रुपयों को लेकर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मुख्यमंत्री के समक्ष ठगे गए पीड़ितों कि समस्या संज्ञान में लाकर उनके हितों को पुरजोर पैरवी केंद्र सरकार के समक्ष भी की जाए। केंद्र सरकार ने फ्रॉड कंपनियों में निवेशित मूलधन को वापस दिलाने के लिए उनकी अटैच संपत्तियों को नीलाम कर जो सराहनीय कार्य किया है, उसी तर्ज पर आदर्श क्रेडिट सोसाइटी के पीड़ितों को भी जल्द न्याय प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मल्टी स्टेट आदर्श कोऑपरेटिव सोसाइटी भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अंतर्गत पंजीकृत है। करीब चार साल पहले संस्था में पनपे भ्रष्टाचार को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी, आयकर विभाग और एसओजी ने सोसायटी की तमाम संपत्तियों को अटैच कर लिया गया। साथ ही बैंकों में रखे इनके तमाम जमा धन के लेन-देन पर भी रोक लगा दी गई है। भारत सरकार ने संस्था को बंद कर दिया है और संस्था के प्रबंधकों को सेंट्रल जेल में डाल दिया।
संस्था के बंद हो जाने पर पैसा जमा करवाने वालों की माली हालत खराब है।। बिलासपुर ब्रांच में ठेला-फड़ी लगाने वालों से लेकर किसान बगवान, मजदूरों और सेवानिवृत्त कर्मियों ने 25 करोड़ रुपये जमा किया था।

प्रदेश में इस संस्था में करीब 15 लाख निवेशक अपनी 111 ब्रांचों में करीब 150 करोड़ का कारोबार दर्ज करा चुके हैं। संस्था करीब 12,433 करोड़ रुपयों का ऋण भी बांट चुकी है। लोकसभा और राज्यसभा में भी इस मसले को बार-बार उठाया है। इस मौके पर रजनीश शर्मा, प्यार सिंह, सुंदर राम सहगल, आशा पठानिया और शांति मोदगिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed