{"_id":"6aa6e7d0c1d1765b2e06b74b","slug":"sports-talents-from-saraswati-vidya-mandirs-honored-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167642-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरस्वती विद्या मंदिरों की खेल प्रतिभाओं को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरस्वती विद्या मंदिरों की खेल प्रतिभाओं को मिला सम्मान
विज्ञापन
एसवीएम स्कूल में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते विधायक कटवाल। स्रोत: स्कूल
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विधायक ने बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से बिलासपुर के निहाल स्थित सावित्री गोयल सरस्वती विद्या कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालयों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कटवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। खेल बच्चों में अनुशासन, भाईचारे और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ मेहनत और निरंतर प्रयास करने की सीख देते हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले विद्यार्थी निराश न हों, बल्कि अपनी कमियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर तकनीक और डिजिटल क्रांति का है। विद्यार्थियों को मोबाइल का इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए न करके ऑनलाइन शिक्षा, ज्ञानवर्धक सामग्री और प्रतिभा निखारने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षित होने के साथ संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनना भी जरूरी है। हिमाचल शिक्षा समिति और विद्या भारती से जुड़े विद्यालय विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सेवा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर देते हैं।