{"_id":"85328340c9608d993e1f8a820b981129","slug":"sports-person-awarded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की होनहार बेटियों का सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की होनहार बेटियों का सम्मान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ ने 12वीं सैफ खेलों में गोल्ड मेडल विजेता महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सोमवार को बिलासपुर के कहलूर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में कबड्डी की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका नेगी और कविता को 11-11 हजार रुपये की राशि दी गई।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ियों ने सैफ खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल से प्रतिनिधित्व किया था। साथ ही 62वीं सीनियर महिला कबड्डी स्पर्धा में विजेता रही टीम की खिलाड़ियाें को पांच-पांच हजार औरन तीन कोचों को तीन-तीन हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समारोह में राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि एक समय था जब राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को टीम में स्थान नहीं मिलता था, लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रयासों से नब्बे के दशक में दो स्टेट हॉस्टल और दो साई हॉस्टल हिमाचल में खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इसमें से एक स्टेट होस्टल और एक साई होस्टल बिलासपुर में खोला गया। इनके खुलने और खेल संघों सहित कोचों के प्रयासों से वर्तमान में हिमाचल से राष्ट्रीय स्तर की सभी खेल स्पर्धाओं के लिए अच्छे-अच्छे खिलाड़ी दिए है। इन्होंने प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्र का नाम भी ऊंचा किया है।
उन्होंने कहा कि तीन करोड़ पच्चास लाख रुपये की राशि कहलूर स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक निर्माण के लिए खर्च किए जा रहे है, जबकि स्टेडियम के चारों ओर कंटीली तारें लगाने का कार्य पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि स्टेडियम में स्थापित पवेलियन के जीर्णोद्वार का कार्य भी किया जा रहा है। स्पोर्टस हॉस्टल के नजदीक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं के लिए 50 लाख रुपये की लागत से स्वीमिंग पुल और हॉस्टल के आगे 8 लाख रुपये की लागत से फाइबर शैड का निर्माण किया जाएगा।
इनकी एक मुश्त राशि स्वीकृत हो चुकी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर हिमाचल कबड्डी संघ के महासचिव नंद लाल ठाकुर, प्रवक्ता रविंद्र भट्टा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल, पूर्व विधायक बाबूराम गौतम, नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी, उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, वार्ड सदस्य नंदलाल राही, जिला परिषद सदस्य सावित्री गौतम व मीना ठाकुर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान, शशि शर्मा, डॉ. पिल्लई, सेवानिवृृत्त प्रधानाचार्य एसआर भट्टा, कृष्ण राठौर, हुसैन अली, कुलदीप, अशोक और ओम प्रकाश सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
खिलाड़ी अभी से शुरू कर दें तैयारी : नंदलाल
हिमाचल कबड्डी संघ के महासचिव नंदलाल ठाकुर ने बताया कि पुरुष वर्ग में हो रही विश्व कबड्डी प्रतियोगिता की तर्ज पर अगले वर्ष महिलाओं की विश्व कबड्डी प्रतियोगिता भारत में आयोजित करवाई जाएगी।
इसके लिए उन्होंने महिला और पुरुष कबड्डी खिलाड़ियोें और कोचों से आग्रह किया है कि प्रतियोगिताओं के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें। ताकि अधिक से अधिक हिमाचली खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन हो सके।