फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sports hostel for women will be built in Morsinghi with one crore rupees: Dharmani

महिलाओं के लिए मोरसिंघी में एक करोड़ से बनेगा खेल छात्रावास : धर्माणी

Sun, 08 Mar 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sports hostel for women will be built in Morsinghi with one crore rupees: Dharmani
सलाओं में जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सलाओं में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
विज्ञापन

बोले, महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज और राष्ट्र भी मजबूत होगा
महिलाओं को योग, व्यायाम और खेल गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने की दी सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। महिलाओं की भागीदारी के बिना संतुलित सामाजिक विकास की कल्पना संभव नहीं है। महिलाएं परिवार और समाज को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलाओं में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने घोषणा की कि घुमारवीं के मोरसिंघी क्षेत्र में महिलाओं के लिए सरकारी खेल छात्रावास स्थापित किया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की भी योजना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं में अपार शक्ति और क्षमता होती है। यदि उन्हें उचित अवसर और सम्मान मिले तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और योग, व्यायाम तथा सैर जैसी गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की, ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि हाल ही में घुमारवीं क्षेत्र की बेटियों ने अंडर-19 राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपने विचार साझा करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे आकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए गए तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, सीडीपीओ रंजना शर्मा, पूर्व प्रधान सुलक्षणा पठानिया, पूर्व प्रधान नंद लाल शर्मा, बीडी शर्मा, निर्मला राजपूत, केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी, सलाओं पंचायत के पूर्व प्रधान संदीप कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed