{"_id":"5dd2d0328ebc3e54761778e7","slug":"sports-bilaspur-news-sml314647144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान अखाड़ा के तीन पहलवान लेंगे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान अखाड़ा के तीन पहलवान लेंगे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा
विज्ञापन
हनुमान अखाड़ा कुश्ती क्लब लखनपुर में पहलवानों को सम्मानित करते पदाधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हनुमान अखाड़ा कुश्ती क्लब की बैठक का आयोजन बिलासपुर में किया गया। बैठक में रावमापा पंजगाईं में हुई राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में संस्था के पहलवानों के भाग लेने पर समीक्षा की गई। बलवीर सिंह ठाकुर, कोच एवं कोषाध्यक्ष ने प्रशिक्षु पहलवानों पर प्रगति रिपोर्ट पेश की।
उन्होंने बताया कि हनुमान अखाड़ा कुश्ती क्लब बिलासपुर से प्रशिक्षण ले रहे युवा पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में नाम कमाया है। यहां के तीन पहलवानों को स्वर्ण पदक तथा दो प्रशिक्षु पहलवानों को रजत पदक प्राप्त हुआ है। जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में अखाड़ा के तीन पहलवान प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु पहलवान अपना शैक्षणिक स्तर बढ़ाने के लिए अलग-अलग शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
15 युवा पहलवान वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा, 6 युवा पहलवान डिग्री कॉलेज बिलासपुर और 4 युवा पहलवान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। बैठक में पदाधिकारियों ने कोच बलवीर सिंह के अथक प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान केश पठानिया, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, महासचिव रोशन लाल, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार शम्मी शर्मा, रूप लाल ठाकुर, पुष्प राज भाटिया, प्यार सिंह राणा, सिद्ध शर्मा, विजय कुमार, विवेक डोगरा, चंदन शर्मा, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।