फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports

बिलासपुर में राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता शुरू

Fri, 13 Sep 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
sports
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ और जिला बिलासपुर मुक्केबाजी संघ की ओर से 3 दिवसीय राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ बिलासपुर में एडीएम विनय धीमान ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजकल के युवा खेल खेलने में कम रुचि दिखा रहे हैं, जबकि अन्य कार्यों में ज्यादा। अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को बचपन से ही किसी न किसी खेल में डाल दें। अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए खेल खेलने बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा बिलासपुर से हर खेल में काफी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निकल कर जिला व राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं। इससे पूर्व मुख्यातिथि के पहुंचने पर खिलाड़ियों व आयोजन समिति ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन किसी चेयरमैन चमन गुप्ता, संघ के राज्य महासचिव सुरेंद्र शांडिल्य, जिला संघ के प्रधान राकेश सोनी, महासचिव कमलेंद्र कश्यप, साईं होस्टल प्रभारी जयपाल चंदेल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला संघ के उपप्रधान विजयराज उपाध्याय, सह सचिव लोकेश कौशल, संयोजक पुनीत कौंडल, मनोहर ठाकुर, राकेश राक्का, रविंद्र भट्टा, बॉक्सिंग कोच विजय व अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले दिन ये हुए मुकाबले
संदीप शिमला और आशीष बिलासपुर में आशीष ने जीत दर्ज की। राहुल किन्नौर व पीयूष शिमला में से मुकाबले में राहुल, दिनेश किन्नौर व अजय चंबा के मुकाबले में अजय, नूतन करसोग व योगेश कांगड़ा में हुए मुकाबले में नूतन ने जीत दर्ज की।
जबकि 52 किलो वर्ग में गणेश बिलासपुर व राहुल शिमला में मुकाबला हुआ जिसमें राहुल, डिंपल करसोग व योगेश मंडी में हुए मुकाबले में डिंपल ने बाजी मारी। जबकि भूपेश मंडी व सूर्य हमीरपुर में हुए मुकाबले में सूर्य, मनजीत सोलन व दीपक शिमला में हुए मुकाबले में मनजीत, अरुण कांगड़ा व अनुज ऊना में हुए मुकाबले में अनुज, सोनू कांगड़ा व कपिल शिमला में हुए मुकाबले में सोनू ने जीत दर्ज की।

वहीं पर 57 किलों भार में विक्रांत किन्नौर व ईशान कुल्लू से विक्रांत, अजय मंडी व विष्णु किन्नौर से विष्णु, दिवांश किन्नौर व विक्रम सोलन से विक्रम, राहुल शिमला व राहुल हमीरपुर से राहिल हमीरपुर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed