{"_id":"6ad7b367e3f23b4b1a0c8db1","slug":"spartan-eleven-won-the-firehawk-cup-securing-a-seven-wicket-victory-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-170329-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्पार्टन इलेवन ने सात विकेट से जीतकर अपने नाम किया फायरहॉक कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्पार्टन इलेवन ने सात विकेट से जीतकर अपने नाम किया फायरहॉक कप
विज्ञापन
वोहरा फायरहॉक कप की विजेता स्पार्टन टीम। संवाद
रोहित चौहान ने 30 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाकर दिलाई जीत, फाइनल में जय मां संतोषी इलेवन को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सांडू मैदान बिलासपुर में चल रहे वोहरा फायरहॉक कप के फाइनल मुकाबले में स्पार्टन इलेवन ने जय मां संतोषी इलेवन को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में स्पार्टन इलेवन के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 121 रन का लक्ष्य 14.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जय मां संतोषी इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। टीम की ओर से लाभ सिंह ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। अश्वनी कुमार ने 20 और रवि शर्मा ने 15 रन का योगदान दिया। स्पार्टन इलेवन की ओर से अंकुर ठाकुर ने तीन विकेट झटके, जबकि कार्तिक और प्रिंस ने दो-दो विकेट हासिल किए।
121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन इलेवन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में तीन विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। रोहित चौहान ने 30 गेंदों पर नाबाद 57 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान पंकज ठाकुर ने 24 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि अंकुर ठाकुर ने 19 गेंदों पर नाबाद 24 रन का योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर स्पार्टन इलेवन ने फाइनल जीतकर फायरहॉक कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।