{"_id":"6ac7ed53b083db68c40eae1a","slug":"spare-tire-stolen-from-a-vehicle-parked-by-the-roadside-in-barad-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169430-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरड़ में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्पेयर टायर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरड़ में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्पेयर टायर चोरी
विज्ञापन
बरड़ क्षेत्र में पहले भी हो चुकी हैं टायर चोरी की घटनाएं, पुलिस गश्त और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
गेहड़वीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत सुन्हाणी के बरड़ क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्पेयर टायर (स्टेपनी) चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए टायर की कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के वाहन मालिकों में चिंता बढ़ गई है।
बरड़ निवासी वाहन चालक पवन ने बताया कि वह बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी गाड़ी बरड़ के पास सड़क किनारे खड़ी कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह गाड़ी के पास पहुंचा तो उसकी स्टेपनी गायब थी। आसपास तलाश करने के बावजूद टायर का कोई पता नहीं चल सका।
पवन के अनुसार बरड़ क्षेत्र में पहले भी गाड़ियों के टायर चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही बरड़ और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि रात के समय नियमित पुलिस गश्त होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।