फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SP Sandeep Dhawal visited mother Nayana Devi with his family.

Bilaspur News: एसपी संदीप धवल ने परिवार संग किए मां नयना देवी के दर्शन

Fri, 16 Aug 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
SP Sandeep Dhawal visited mother Nayana Devi with his family.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने शुक्रवार को परिवार संग मां नयना देवी के दर्शन किए। उन्होंने परिवार सहित संक्रांति के दिन पूजा अर्चना की।

उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी मेला माता रानी की कृपा से, हमारे पुलिसकर्मियों, मंदिर न्यास के सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के जवानों और अन्य अधिकारियों की मेहनत से सफलता पूर्ण संपन्न हुए। श्रावण मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिसबल, होमगार्ड और मंदिर के सुरक्षाकर्मी तैनात थे। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता जी के दर्शन के लिए भेजा गया। ज्यादा भीड़ होने पर श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे समूहों में रोका गया और उन्हें धीरे-धीरे मंदिर में भेजा गया, जिससे श्रद्धालुओं को माता जी के दर्शनों के लिए किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। माता का यह श्रवण मेला सुख शांति से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed