{"_id":"0a1e504d6ee8c3990589d24f144c0e86","slug":"solag-pond-fear-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलग में हादसों को न्योता दे रहा तालाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलग में हादसों को न्योता दे रहा तालाब
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार-टटोह पंचायत के सोलग गांव में बिना सुरक्षा दीवारों का तालाब हादसों को न्योता दे रहा है। यह तालाब ग्रामीणों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। तालाब के चारों ओर कोई भी सुरक्षा दीवार न होने के कारण ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
तालाब के दोनों ओर से लोगों के आने-जाने का रास्ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में सदर विधायक से भी बात की थी। उन्होंने स्वयं सोलग जाकर इस स्थान का मुआयना भी किया, लेकिन बावजूद इसके अभी तक तालाब की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
तालाब के दोनों ओर रास्ता होने के कारण यहां से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सोलग की वार्ड मेंबर गंगा देवी ने कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण कुछ महीने पहले उनके तेरह वर्षीय बेटे सुदेश की तालाब में गिरने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद भी गांवों की सुरक्षा के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया।
सोलग के गंगूराम, मस्तराम, नंदलाल, ब्रह्मा नंद, निकडू राम, गंगा देवी और जगत पाल सहित अन्य ग्रामीणों ने सदर विधायक से तालाब के चारों ओर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।