{"_id":"68e9041ac3855f7f2a0f4bc1","slug":"shrimad-bhagwat-katha-concludes-in-barmana-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-146223-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरमाणा में श्रीमद् भागवत कथा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरमाणा में श्रीमद् भागवत कथा का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव में डूबकर लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित श्रीमद् गवत कथा का समापन हुआ। कथा वाचक श्री हरि जी महाराज के प्रवचनों ने भक्तिरस और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री हरि जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह जीवन को सन्मार्ग पर ले जाने वाली प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भावना और नैतिकता का संदेश फैलाना तथा सभी को एक सूत्र में जोड़ना है। महाराज श्री ने कहा कि जितना मनुष्य इस कलयुग में श्रीमद्भागवत से जुड़ता जाएगा, उतनी ही भगवान श्रीकृष्ण की कृपा उस पर बनी रहेगी। यह कथा मानव को उसके कर्तव्यों का बोध कराती है। इस पावन आयोजन को सफल बनाने में अदाणी समूह नॉर्दर्न जोन के सीएमओ मुकेश सक्सेना के विशेष प्रयास भी सराहनीय रहे। श्रद्धालुओं ने कथा के दौरान भक्ति-भाव में डूबकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।