{"_id":"5f3f97448ebc3e3ce5602ad2","slug":"shri-nayana-devi-ji-ranked-397th-in-the-country-on-the-basis-of-cleanliness-and-development-works-bilaspur-news-sml342337058","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता और विकास कार्यों के दम पर श्री नयना देवी जी को देश में 397वां रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता और विकास कार्यों के दम पर श्री नयना देवी जी को देश में 397वां रैंक
विज्ञापन
बिलासपुर। केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के घोषित नतीजों में देश के 4242 शहरों में बिलासपुर के श्री नयना देवी जी नगर परिषद ने अपनी जगह बनाई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नयना देवी जी ब्लॉक 397वें पायदान पर पहुंच गया है। 2019 में श्री नयना देवी नगर परिषद 642वें स्थान पर था। लेकिन 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में ब्लॉक ने लंबी छलांग लगाई है।
इस वर्ष करवाए गए सर्वेक्षण में श्री नयना देवी में 245 अंकों का सुधार हुआ है। इससे क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। यह सब लोगों के सहयोग और प्रशासन की की मेहनत से ही संभव हो पाया है। गौरतलब है कि धार्मिक दृष्टि से श्री नयना देवी जी विश्व भर में जाना जाता है। हर साल देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां श्री नयना देवी जी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। बताते चलें कि इस बार सर्वेक्षण के लिए आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा चुपचाप टीमें भेजी गई थी। जिसकी जानकारी प्रशासन के अधिकतर अधिकारियों को भी नहीं थी। टीम में मौजूद अधिकारियों ने क्षेत्र वासियों और यहां आने वाले श्रद्वालुओं से फीडबैक लिया और सार्वजनिक स्थानों तथा शौचालयों को निरीक्षण कर लौट गई। इस सर्वेक्षण में देखा गया कि केंद्र की ओर से स्वच्छता को लेकर जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, क्या श्री नयना देवी जी नगर परिषद उन पर खरा उतर पाया है। इसके अलावा विकास कार्यों के लिए जारी राशि का सही उपयोग हो पाया है या नहीं।
उक्त सभी मानकों पर खरा उतरते हुए श्री नयना देवी जी ने देश भर में 397वां रैंक हासिल किया है। जो कि जिला प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि है। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों के चलते ही यहां पर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। जिसके चलते यहां फैलने वाली गंदगी पर अंकुश लगा। स्थानीय प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की कड़ी मेहनत से ही स्वच्छता में सुधार आया है। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।