फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shravan Ashtami Fair: Devotees are bowing the mother Nayana in the temple

श्रावण अष्टमी मेला : श्रद्धालु मंदिर में मां नयना को झुला रहे हैं झूला

Wed, 30 Jul 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 30 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shravan Ashtami Fair: Devotees are bowing the mother Nayana in the temple
श्री नयना देवी जी में श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान बुधवार को दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद
श्री नयना देवी जी में 40 हजार ने टेका माथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले के अवसर पर मंगलवार रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। बुधवार को पूरे दिन माता के दरबार में भक्ति का ऐसा माहौल रहा कि मंदिर प्रांगण और मार्गों पर कदम रखने की जगह नहीं बची है। इस दौरान मंदिर में करीब 40 हजार श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर उन्हें झूला झुलाया और मां आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रावण माह की परंपरागत झूला झूलाने की रस्म भी इस बार श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई जा रही है। सैकड़ों भक्त मंदिर प्रांगण में माता को झूला झुला रहे हैं। मान्यता है कि श्रावण माह में जो भक्त माता को झूला झुलाते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भक्त झूलों को सजाकर माता के दरबार में प्रस्तुत करते हैं और पूरे परिवार के सुख, शांति व समृद्धि की कामना करते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र को 18 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी 800 पुलिस और होमगार्ड जवानों को सौंपी गई है। मेला पुलिस अधिकारी एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर सेक्टर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


श्री नयना देवी जी श्रावण मेले में लुधियाना की संस्थाएं 15 साल से लगा रही लाइटें

श्री नयना देवी जी। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में श्रावण मेले के अवसर पर दरबार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। श्री नयना देवी सेवा सोसायटी लुधियाना एवं श्री नयना देवी वेलफेयर ट्रस्ट लुधियाना ने इस बार भी मंदिर परिसर को भव्य रोशनी से सजाया है। संस्था के प्रधान बलवीर शर्मा और महामंत्री राज कुमार गोयल ने बताया कि मां भगवती की कृपा से उन्हें लगातार सेवा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दरबार की भव्य सजावट से श्रद्धालुओं को दिव्यता और आध्यात्मिकता का अनूठा अनुभव होगा। लुधियाना की ये संस्थाएं पिछले 15 साल से चैत्र नवरात्रि और श्रावण अष्टमी मेले पर मंदिर परिसर में रोशनी की सेवा करती आ रही हैं। श्रद्धालुओं ने भी रोशनी से सजे मंदिर परिसर को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और मां नयना देवी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद

श्री नयना देवी जी में श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान बुधवार को दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद

श्री नयना देवी जी में श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान बुधवार को दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद

श्री नयना देवी जी में श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान बुधवार को दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद

श्री नयना देवी जी में श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान बुधवार को दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed