{"_id":"614a28028ebc3ea6b51b8c32","slug":"shopkeeper-dies-after-falling-in-exhaust-drain-bilaspur-news-sml384681766","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद घुमारवीं के दकड़ी चौक के पास नाली में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद घुमारवीं के दकड़ी चौक के पास नाली में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के दकड़ी चौक के पास एक दुकानदार की निकास नाली में गिरकर मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान बिशन दास पुत्र लेखराम निवासी नजदीक आईपीएच ऑफिस वार्ड नंबर 5 बजोहा गांव लेहड़ के रूप में हुई है। हालांकि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मंगलवार सुबह लोगों ने दकड़ी चौक के पास नाली में एक व्यक्ति को गिरे हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। व्यक्ति की टांगें ही बाहर दिखाई दे रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। व्यक्ति घुमारवीं मीट मार्केट में दुकान करता था। वह अपने पीछे बेटा, बेटी और पत्नी को छोड़ गया है।
घुमारवीं थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।