फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shivratri festival concluded in Shri Nayana Devi, devotees performed Purnahuti

Bilaspur News: श्री नयना देवी में शिवरात्रि महोत्सव संपन्न, श्रद्धालुओं ने डाली पूर्णाहुति

Thu, 27 Feb 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shivratri festival concluded in Shri Nayana Devi, devotees performed Purnahuti
श्री नयना देवी जी में शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर हवन यज्ञ में आहुतियां डालते पुजारी। संवाद
-मंदिर न्यास, पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से किया गया आयोजन
विज्ञापन

-भजन संध्या में गूंजे शिव भजनों के स्व्र, माहौल हुआ भक्तिमय

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में दस दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव वीरवार को मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुति डालीं।

शिवरात्रि महोत्सव मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस बार भी मंदिर न्यास ने आयोजन के लिए पुजारियों की हर संभव सहायता की, जिससे पूरा श्री नयना देवी क्षेत्र दस दिनों तक भक्ति में रंगा रहा। महोत्सव के अंतिम दिन भजन संध्या हुई, जिसमें आचार्य पंकज और उनकी टीम ने शिव भोले के भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवरात्रि महोत्सव के संयोजक पुजारी चंडी शर्मा और आनंद गोपाल ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष विश्व कल्याण और भाईचारे की भावना के साथ किया जाता है और इस बार भी यह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने कहा कि मंदिर न्यास समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करता रहता है ताकि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण हो और समाज में आपसी सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed