{"_id":"64f314a7236125a32303bf7d","slug":"shivani-got-first-place-in-greeting-card-making-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-4975-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ग्रीटिंग कार्ड निर्माण स्पर्धा में शिवानी का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ग्रीटिंग कार्ड निर्माण स्पर्धा में शिवानी का पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बलोह स्कूल में किया संस्कृत सप्ताह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह में विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कामराज सेठी ने की।
इस अवसर पर स्कूल में ग्रीटिंग कार्ड निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शिवानी ने पहला, यसिता और मरियम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, कंचन और तमन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। समारोह में संस्कृत अध्यापक डॉ. कपिलदेव भारद्वाज ने बच्चों को संस्कृत भाषा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संस्कृत में रोजगार की क्या-क्या उपलब्धियां हो सकती हैं उसके बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य कामराज सेठी ने बच्चों को संस्कृत भाषा में निहित संस्कारों को अपनाने और उन पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुनीता गौतम, सुरेंद्र, मनोज कुमार, राजीव कुमार, मुस्ताक अहमद, बाबूराम, रुचिका, नरेश कुमारी, विजय कुमारी और अन्य उपस्थित रहे।