फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shivam of Swarghat stood first in the speech competition.

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में स्वारघाट के शिवम प्रथम

Wed, 06 Mar 2024 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Shivam of Swarghat stood first in the speech competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी द्वारा दो दिवसीय प्रतिस्पर्धा का आयोजन राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में किया गया। प्रतिस्पर्धा में प्रदेश भर के 25 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें वेद मंत्र उच्चारण, संस्कृत भाषण, श्लोक उच्चारण, संस्कृत गीतिका, लघु प्रश्नोत्तरी, सूत्रांत्यक्षरी, संस्कृत लघु नाटिका और सधो भाषण का आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में सुनयना संस्कृत महाविद्यालय स्वारघाट के शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र शिवम शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्लोक उच्चारण में शास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और साधो भाषण में सांत्वना पुरस्कार अर्जित किया। सुनयना संस्कृत महाविद्यालय स्वारघाट के छह छात्रों में सोनिका, अभिषेक शर्मा, शिवम शर्मा, संजना देवी, अनमोल दीप सिंह और पलक ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य ख्यालानंद मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभिभावकों सहित हंसराज शर्मा सचिव चंपा देवी प्राध्यापिका अबिता देवी, ज्योतिषाचार्य नरेश शर्मा और व्याकरण आचार्य गौरव शर्मा ने समस्त छात्रों को शुभकामनाएं दी । वहीं, लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व वेद वेदांग संकाय प्रमुख प्रोफेसर प्रेम कुमार शर्मा और संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अभिराज राजेंद्र मिश्र इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed