{"_id":"66ffecedb5402e62d309be3d","slug":"shiva-school-students-dominate-reality-show-kis-mein-kitna-hai-dum-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-124408-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: किसमें कितना है दम रियलिटी शो में छाईं शिवा स्कूल की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: किसमें कितना है दम रियलिटी शो में छाईं शिवा स्कूल की छात्राएं
विज्ञापन
-नॉर्थ जोन में हासिल किया पहला और दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीडी पंजाबी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो किसमें कितना है दम में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की तीन छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला चरण बिलासपुर में हुआ।
यह तीन छात्राएं अन्य चार चरणों को पार करती हुई ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। यह फिनाले पंजाब के संगरूर में हुआ था। इसमें पंजाब, हरियाणा सहित हिमाचल के बच्चों ने भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता में वंशिका गौतम ने पहला, अवनि ने नृत्य में तीसरा, साधना ने कला में दूसरा व कविता प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रियलिटी शो में पूरे नॉर्थ जोन में वंशिका गौतम ने पहला और अवनि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन बच्चों को नकद राशि के साथ सम्मानित किया। छात्राओं को लघु फिल्म और विज्ञापन में रोल करने के आमंत्रण आ रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. शिल्पा गोयल ने बच्चों को बधाई दी। कार्यकारी निदेशक आयुष कुमार ने कहा कि जैसे यह छात्राएं मेहनत करते हुए अपनी छुपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ीं। उसी तरह छोटे बच्चों को भी इन छात्राओं को अपना रोल मॉडल चुनना चाहिए। स्कूल प्रबंधक इं. पुरुषोत्तम शर्मा ने अभिभावक, बच्चों को बधाई दी और आगे इसी तरह से प्रयत्नशील रहने के लिए प्रोत्साहित किया।